विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोवामुंडी में टाटा स्टील से तांबे का केबल चुराने वाले 5 चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में तार बरामद

Published: Thu, 18 Jun 2026 11:23 PM (IST)

नोवामुंडी पुलिस ने टाटा स्टील से तांबे के तार चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

टाटा स्टील में लगे कन्वेयर के संचालन में इस्‍तेमाल होने वाले तांबे की चोरी करने वाले पकड़ाए।

टाटा स्टील में लगे कन्वेयर के संचालन में इस्‍तेमाल होने वाले तांबे की चोरी करने वाले पकड़ाए।

HighLights

  1. नोवामुंडी पुलिस ने केबल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया।

  2. लगभग 119 मीटर चोरी का तांबे का तार बरामद।

संवाद सूत्र, नोवामुंडी। नोवामुंडी थाना पुलिस ने टाटा स्टील कंपनी को निशाना बनाने वाले एक शातिर केबल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
 
पुलिस ने टाटा स्टील के कन्वेयर बेल्ट संचालन में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में तांबे के तार चोरी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम टेंपू मुंडा (तोड़ेतोपा घासोवासाई), प्रेम गोप, आनी मुंडा, शिवा सरदार (सभी बोकारो साइडिंग) और अंकित करूवा (डुकासाई) हैं।
 

सिक्युरिटी इंचार्ज की शिकायत पर हुई कार्रवाई 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील के सुरक्षा प्रभारी (सिक्युरिटी इंचार्ज) ने नोवामुंडी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। 
 
आवेदन में बताया गया था कि कंपनी के कन्वेयर बेल्ट को संचालित करने वाला करीब 100 मीटर लंबा तांबे का कीमती तार चोरी हो गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित अनुसंधान व सूचना संकलन शुरू किया।
 

छापेमारी में आरोपियों के घर से बरामद हुआ माल

अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टेंपू मुंडा और उसके सहयोगियों ने पुलिस के डर से चोरी का तार छिपाकर रखा है।
 
 इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की और अलग-अलग आरोपियों के पास से कुल मिलाकर करीब 119 मीटर चोरी का तार बरामद किया।


किसके पास से क्या हुआ बरामद? 

  •     टेंपू मुंडा: 45 मीटर लंबा (1.5 इंच मोटा) तांबे का तार
  •     प्रेम गोप: 25 मीटर लंबा (1.5 इंच मोटा) तांबे का तार
  •     शिवा सरदार: 27 मीटर लंबा (1.5 इंच मोटा) तांबे का तार
  •     आनी मुंडा: 18 मीटर लंबा (01 इंच मोटा) तांबे का तार
  •     अंकित करुवा: 04 मीटर लंबा मोटा तांबे का तार


सभी आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस ने बरामद किए गए सभी तारों को विधिवत जब्त कर लिया है। साथ ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए हिरासत में ले लिया। गुरुवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में चाईबासा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इस सफल छापेमारी टीम में नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह, एसआई पूर्णिमा कुमारी, एसआई अखिलेश सिंह, एएसआई विनोद कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।