पश्चिमी सिंहभूम में 45 हजार 830 मतदाता बढ़े, महिलाओं की संख्या में ज्यादा इजाफा
पश्चिमी सिंहभूम के नए मतदाताओं में भी महिलाओं की संख्या ज्यादा है। शुक्रवार को जारी नई मतदाता सूची में 26 हजार 48 महिला वोटर बढ़ी हैं। वहीं पुरुष वोटरों की तादाद में 19 हजार 782 का इजाफा हुआ है।
जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के नए मतदाताओं में भी महिलाओं की संख्या ज्यादा है। शुक्रवार को जारी नई मतदाता सूची में 26 हजार 48 महिला वोटर बढ़ी हैं। वहीं पुरुष वोटरों की तादाद में 19 हजार 782 का इजाफा हुआ है। राज्य निर्वाचन विभाग ने नई मतदाता सूची का अंतिम ड्राफ्ट तैयार कर 15 जनवरी को जारी कर दिया है। इसी मतदाता सूची के आधार पर आगामी पंचायत चुनाव में मतदान होने हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिले में नई मतदाता सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या बढ़कर चार लाख 90 हजार 50 और महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 2 हजार 48 हो गई है। जिले में पांचों विधानसभा को मिलाकर कुल 45 हजार 830 मतदाता बढ़े हैं।
--------------
पश्चिमी सिंहभूम में लिंगानुपात सबसे बेहतर
पश्चिमी सिंहभूम की पांचों विधानसभा में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। मतदाता पुनरीक्षण सूची के अनुसार जिले में पुरुष मतदाता 4,90,050 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 5,02,687 है। इस हिसाब से जिले में पुरुष की तुलना में 12637 ज्यादा महिला वोटर हैं। विधानसभावार लिंगानुपात पर गौर किया जाए तो चाईबासा विधानसभा में 1039, मझगांव में 1060, जगन्नाथपुर में 1006, मनोहरपुर 1010 और चक्रधरपुर में 1012 लिंगानुपात है। झारखंड राज्य का लिंगानुपात 931 है।
------------------------
नई मतदाता सूची
कुल मतदाता : 9,92,737
पुरुष मतदाता : 4,90,050
महिला मतदाता : 5,02,687
----------------------
विधानसभा वार नए मतदाता एक नजर में
विधानसभा, कुल वोटर, पुरुष मतदाता, महिला मतदाता
चाईबासा : 2,16,156 - 1,06011 - 1,10,145
मझगांव - 2,02621 - 98,376 - 1,04245
जगन्नाथपुर - 1,81,857 - 90,666 - 91,191
मनोहरपुर - 2,04661 - 1,01826 - 1,02835
चक्रधरपुर 1,87,442 - 93,171 - 94,271