वाहन जांच में पुलिस ने प. ¨सहभूम में पकड़े 300 से ज्यादा वाहन
जासं, चाईबासा : दुर्गा पूजा को देखते हुए तथा अपराध पर नियंत्रण पाने को लेकर पुलिस अधीक्षक क्र
जासं, चाईबासा : दुर्गा पूजा को देखते हुए तथा अपराध पर नियंत्रण पाने को लेकर पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चे¨कग अभियान चलाया गया। अभियान को लेकर बगैर कागजात के वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान करीब 300 वाहनों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बगैर कागजात के पकड़ा गया। इधर, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर से चाईबासा जाने वाले मुख्य मार्ग के चौक पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया जिसमें ज्यादातर दो पहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट के सड़क पर वाहन चलाते पकड़े गए। जांच के दौरान वाहनों के कागजात के साथ वाहनों में लगे डिक्की की भी जांच की गई। जांच के दौरान बगैर कागजात वाले वाहनों को थाना में रखा गया जिसे वाहन मालिकों द्वारा कागजात दिखाने पर छोड़ दिया गया। जो वाहन चालक कागज नहीं दिखा पाए उनके वाहन का चालान काटा गया। इसी प्रकार अन्य थाना क्षेत्र में भी वाहन जांच अभियान चलाया गया।