गिरफ्तार हुआ 2 लाख इनामी जोनल कमांडर जागे
सिमडेगा : पीएलएफआइ के जोनल कमांडर एवं दो लाख के इनामी उग्रवादी जागेश्वर ¨सह एवं उर्फ जागे
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 09:46 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 09:46 PM (IST)
सिमडेगा : पीएलएफआइ के जोनल कमांडर एवं दो लाख के इनामी उग्रवादी जागेश्वर ¨सह एवं उर्फ जागे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी जब्त किए गए हैं। इधर एसपी संजीव कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि जागेश्वर सिमडेगा क्षेत्र का सबसे दुर्दात उग्रवादी था। उसकी गिरफ्तारी से जिला लगभग पीएलएफआइ से मुक्त हो गया है। उन्होंने बताया कि जागे पर 5 लाख इनाम के लिए अनुशंसा पत्र जिला से भेजा गया थावहीं पहले से उसपर 2 लाख का इनाम दर्ज था। एसपी ने कहा कि पुलिस उसके निशानदेही पर अन्य सुराग हासिल करने की कोशिश कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें