Move to Jagran APP

नीम पेड़ पर लकटा मिला युवक का शव

सिमडेगा शहरी क्षेत्र के डीपाटोली निवासी महिम हजाम उर्फ राजू ठाकुर का शव शुक्रवार क

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 10:12 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 06:29 AM (IST)
नीम पेड़ पर लकटा मिला युवक का शव
नीम पेड़ पर लकटा मिला युवक का शव

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के डीपाटोली निवासी महिम हजाम उर्फ राजू ठाकुर का शव शुक्रवार की देर रात संदिग्ध अवस्था मे घर के बाहर लगे नीम के पेड़ में झूलता मिला। घटना की जानकारी उसकी पत्नी गीता देवी को उस समय हुई जब वह रात में शौच के लिए उठी तो बाहर सोए पति को न पाकर ढूंढने लगी। उसे पति घर के समीप नीम पेड़ में गमछा से झूलता मिला। इसके बाद आनन-फानन में उसे उतार कर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के संदर्भ में पत्नी गीता देवी ने बताया कि वे सभी मूल रूप से सरजुडीह तमाड़ के निवासी हैं। वे सिमडेगा में कुछ वर्षों से रह रहे थे और उसका पति मजदूरी करता था। शुक्रवार को सरजुडीह तमाड़ निवासी उसके भतीजे ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके क्रिया क्रम के बाद वह शाम को सिमडेगा लौटे थे। इसके बाद रात में उसने घर के बाहर सोने की इच्छा जताई, पत्नी गीता घर के अंदर सोई थी। उसके पति ने जो गमछा पहन रखा था उसी के सहारे पेड़ में फांसी लगाए मिला। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। गीता ने बताया कि वह अपनी बेटी को यूकेजी में प्रवेश दिलाना चाहती थी। जिसमें करीब 2000 रुपये का खर्च आ रहा था। शाम में उसने पति के साथ बच्ची का नामांकन कराने के लिए पैसे का इंतजाम करने की चर्चा की थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.