Move to Jagran APP

जिले में उत्साह से मना अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस

सिमडेगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिले भर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिला

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 09:08 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 09:08 PM (IST)
जिले में उत्साह से मना अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस
जिले में उत्साह से मना अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस

सिमडेगा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिले भर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं के द्वारा रैली निकाली गई। वहीं कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं ने अपने हित, अधिकार एवं सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद किया। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने नारी सशक्तीकरण के लिए नारियों से एकजुटता की अपील की। साथ ही अपने मान-सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए संकल्प लिया। जिले की नारी मिस्त्रियां, सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं, राजनीतिक कार्यकर्ता, स्कूली छात्राओं ने भी पूरे उल्लास के साथ महिला दिवस मनाया। रानी मिस्त्रियों ने महिला दिवस पर निकाली रैली सिमडेगा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अनिता बा के नेतृत्व में रानी मिस्त्रियों ने रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में जिले की रानी मिस्त्रियां शामिल हुईं। इस मौके पर अनिता बा ने कहा कि आज महिला दिवस है। इस दिवस पर महिलाएं एकजुट व संकल्पित हैं कि वह पुरुष से कम नहीं है। हर क्षेत्र में कीर्तिमान बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नारी के बिना पूरी सृष्टि अधूरी है। आज जिले के रानी मिस्त्रियां शौचालय निर्माण के बाद प्रधानमंत्री आवास बनाने में भी योगदान दे रही हैं। आने वाले दिनों में ये महिलाएं सभी योजनाओं में अपनी भागीदारी निभाकर विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगी। इधर रानी मिस्त्रियों का समूह ने हाथों में बैनर-तख्ती लिए शहर का भ्रमण किया। हक अधिकार के लिए आगे आएं महिलाएं:प्रमुख

loksabha election banner

सिमडेगा: प्रखंड के बांकी आजीविका महिला कलस्टर के विभिन्न महिला समूहों ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बानो प्रमुख सेवानी बरजो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा आज सारा विश्व महिला दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा आज खास कर महिलाओं के लिए है। उन्हें अपने अधिकार और हक को पाने के लिए आगे आना होगा। समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाएं। बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें। पैसा की लालच में दिल्ली न भेजें। मौके पर बाकी मुखिया सिलवंती टोपनो ने कहा समाज के विकास में महिलाओं का भी अहम सहयोग रहा है। इस अवसर पर ग्राम पाड़ो ,उकौली, चोरबान्दू सोड़ा, बांकी ,पोसोर लताकेल आदि जगह के महिला समूह भाग लिया ।इस अवसर पर रीता देवी, अभिषेक भेंगरा, मोनिका टोपनो, रीना देवी, रूपेश बड़ाइक ,कांति मनी हेमरोम ,तारा देवी ,चंद्रावती देवी ,मार्गेट होरो, सुशीला देवी आदि लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.