सांप काटने से महिला की मौत
बानो : बानो प्रखंड के लमगढ़ गांव के मंयगसोर बखरदा टोली में सांप काटने से एक महिला की
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 09:37 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 09:37 PM (IST)
बानो : बानो प्रखंड के लमगढ़ गांव के मंयगसोर बखरदा टोली में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला लखमी लोहराइन (62) को सोमवार की रात करैत सांप ने काट लिया। घर वाले झाड़-फूंक के लिए उसे दूसरे गांव में ले गए। मंगलवार को 108 पर एंबुलेंस के लिए संपर्क किया गया। एंबुलेंस लेकर सुदामा और सुबोधन पहुंचे और महिला को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें