दुष्कर्म की कोशिश करने वाला गया जेल
कोलेबिरापुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 08:58 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:21 AM (IST)
कोलेबिरा:पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जून को लड़की अपने चाची के घर एडेगा भंडार टोली गई हुई थी। रात्रि के वक्त गांव के ही दिनेश्वर प्रधान नामक 53 वर्षीय व्यक्ति नशे की हालत में घर के अंदर पहुंचा और लड़की को अकेले में पाकर दुष्कर्म का प्रयास करते हुए मारपीट किया, कितु लड़की के हल्ला गुल्ला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इस घटना के संबंध में कोलेबिरा थाना में दिनेश्वर प्रधान के खिलाफ 4 जून को मामला दर्ज कराया गया। कोलेबिरा पुलिस ने दिनेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें