कांस्य पदक विजेता टीम का शानदार स्वागत
कांस्य पदक विजेता टीम का शानदार स्वागत
कांस्य पदक विजेता टीम का शानदार स्वागत
जासं,सिमडेगा:सीनियर राष्ट्रीय महिला हाकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटी झारखंड महिला हाकी टीम का रांची में हाकी झारखंड के पदाधिकारियों के द्वारा शानदार ढंग से स्वागत किया गया।विदित हो कि 5 से 17मई तक मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हाकी चैंपियनशिप में हाकी झारखंड की टीम ने तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी हाकी हरियाणा को दो गोल से हराकर कर कांस्य पदक जीता। 2015 के बाद किसी भी सीनियर राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में झारखंड ने कोई पदक नही जीत पाया था और इस बार 7 वर्ष के बाद यह पदक जीता है।हाकी झारखंड ने पूरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला मैच ली पुदुचेरी को 36-0गोल से पराजित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। उसके बाद दूसरे मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश को 10-01,क्वार्टर फाइनल में पेनाल्टी शूट आउट सहारे हाकी महाराष्ट्र को 5-4,गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।पर सेमीफाइनल मैच में हाकी ओड़िशा से पराजित होकर फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। परंतु तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में हॉकी हरियाणा को 3-2 गोल से पराजित कर कांस्य पदक पर अपना नाम कर लिया।पूरे प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने सभी टीमों से अधिक 49 गोल किए । फाइनल जीतने वाली ओड़िशा की टीम ने कुल 41 गोल किए ।व्यक्तिगत गोल करने में भी झारखंड के खिलाड़ियों ने अव्वल स्थान में रहे।प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले में प्रथम 10स्थान में झारखंड के चार खिलाड़ी थे।सबसे अधिक वेतन डुंगडुंग ने 12 गोल एवं दूसरे स्थान में झारखंड के अलबेला रानी टोप्पो ने 10 तथा चौथे स्थान में झारखंड की प्रमिला सोरेंग ने 08 गोल कर प्रथम चार स्थान में अपने नाम दर्ज कराई है।जबकि झारखंड के फुलमनी भेंगरा ने 5 गोल कर सर्वाधिक गोल करने वाले में नवें स्थान में रही।कांस्य पदक जीतकर रांची पहुंचने पर हाकी झारखंड के द्वारा सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हाकी स्टेडियम मोराबादी रांची हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ,सीईओ रजनीश कुमार एवम अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को फूल माला, बुके देकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
कांस्य पदक विजेता झारखंड टीम में अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग,,डिप्टी टोप्पो,सिमता मिंज,अलबेला रानी टोप्पो,प्रमिला सोरेंग,वेतन डुंगडुंग,सम्मी बड़ा, विनीता तिर्की,सुभासी हेमरोम,रानी कुमारी, सुशीला कुजुर,रोशनी डुंगडुंग,,नीरू कुल्लू,निराली कुजुर,एडलिन बागे,फुलमनी भेंगरा,अमृता मिंज, कोच बिगन सोय और मैनेजर प्रतिमा तिर्की शामिल हैं।यह जानकारी हाकी सिमडेगा के अध्यक्ष्
मनोजइ कोनबेगी ने दी।