विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
केरसई : आकांक्षी जिला रूपांतरण कोषांग के 'विधि की सिद्धि' अभियान के तहत बचपन बचाओ आंदोलन
केरसई : आकांक्षी जिला रूपांतरण कोषांग के 'विधि की सिद्धि' अभियान के तहत बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य समन्वयकों द्वारा केरसई प्रखंड मुख्यालय में विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया , जिसमें प्रखंड एवं ग्रामीण बाल संरक्षण समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समेकित बाल संरक्षण योजना के अहम् विषयों जैसे बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण इत्यादि अहम् विषयों के बारे में जानकारी दी गई। कोषांग के सात्विक मिश्रा ने हितधारकों को इस अभियान को ग्रामीण स्तर पर ले जाने के ऊपर जानकारी दी। मौके पे बचपन बचाओ आंदोलन के ब्रजेश मिश्रा एवं श्याम मल्लिक, आकांक्षी जिला फेलो सात्विक मिश्रा, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, महिला प्रसार पदाधिकारी के संग पारा लीगल वॉलेंटियर्स, पंचायत समिति सदस्य, आंगनवाड़ी सेविका, चौकीदार, पंचायत सचिव, एएनएम, पंचायत पार्षद, बाल सांसद सदस्य, शिक्षक अन्य उपस्थित थे।