सिमडेगा में बाइक जांच के डर से भाग रहे युवकों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत Simdega News
Jharkhand. घटना के बाद पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दो की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल की स्थिति सामान्य है।
सिमडेगा, जासं। जिले के पाकरटांड़ थाना अंतर्गत कैरबेडा करमटोली मोड़ के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में 2 की मौत हो गई। मृतकों में सुभाष कुजूर क्रूस केला धिरकटा, अमृत होरो सोगड़ा वनटोली शामिल हैं। वहीं छोटू बड़ाइक घायल हुआ है। घटना बुधवार की देर रात की है। सभी युवक सोगड़ा से कैरबेड़ा करमटोली मेहमान घर जा रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पीछे से आ रही पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा। वाहन जांच की भय से युवकों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल दीवार से जा टकराई। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सुभाष व अमृत की मौत हो गई। वहीं छोटू की हालात सामान्य है।