अर्नब की गिरफ्तारी के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस
रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की महाराष्ट्र की पुलिस द्वारा गिरफ्
जासं,सिमडेगा: रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की महाराष्ट्र की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में सिमडेगा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम को मशाल जुलूस निकाला। भाजपा कार्यकर्ता शाम पांच बजे महावीर चौक गोलचक्कर तक नारेबाजी करते हुए गए। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कुठाराघात और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर कार्य कर रही राज्य की पुलिस इस संविधान विरोधी कृत्य का भाजपा विरोध करती है। जिसमें मुख्य रूप से शामिल जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडे,जिला महामंत्री दीपक पुरी,नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद,जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर, महेश कुमार साहु, कुलदीप मिश्र, अमित सिंह,उत्तम क्रिकेटर,मनोज चौबे, अशोक रजक, दीपक कुमार सिंह ,कमला कुमारी, रोनी कुमारी ,राम प्रसाद राम, जोगिदर राम आदि मौजूद थे।