युवक ने फांसी लगाकर कर की आत्महत्या
कोलेबिरा : प्रखंड के रैसिया पंचायत के श्रीकोंडेकेरा बाजारटोली निवासी कुशल चीक बड़ाई
कोलेबिरा : प्रखंड के रैसिया पंचायत के श्रीकोंडेकेरा बाजारटोली निवासी कुशल चीक बड़ाईक उम्र लगभग 30 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन अपने ही गांव श्री कोंडेकेरा जतरा देखने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान कुशल ने अपने गले में फांसी लगा ली। जब उसके परिजन घर आए तो देखा कि वह अपने गला में फांसी लगा ली है, फिर इसकी जानकारी गांव वाले को दी गई। इसके बाद उसे फंदे से उतारकर फौरन 108 एम्बुलेंस के द्वारा कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रात्रि 8 बजे लाया गया,डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर रात भर शव को अस्पताल में ही रखे जाने से स्वास्थ्यकर्मियों में काफी नाराजगी देखी गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मृतक को अस्पताल में 8 बजे रात को लाया गया। उन्होंने मामले को पुलिस केस समझते हुए तत्काल इसकी सूचना कोलेबिरा थाना प्रभारी की दी और शव को ले जाने का आग्रह किया। थाना प्रभारी ने शव को सुबह ले जाने की बात कही। इसके बावजूद भी 27 जनवरी को सुबह 11 बजे शव को जाने पुलिस नही पहुंची थी। शव को अस्पताल परिसर में देख कर आने वाले मरीज भी दूर से ही देख कर लौट जा रहे थे। इस कारण स्वास्थ्यकर्मियों में नाराजगी देखी गई।