रसोइया-संयोजिका करेंगी बेमियादी हड़ताल
कोलेबिरा:प्रखंड मुख्यालय में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका संघ के द्वारा नुक्कड़ सभ
कोलेबिरा:प्रखंड मुख्यालय में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका संघ के द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर रसोइयों ने कहा कि सरकार के द्वारा निजी कंपनियों को रसोईयों का कार्य देने की तैयारी कर रही है।जो बिल्कुल ही गलत है। रसोईया संघ ने इसे जन विरोधी करार देते हुए कहा है कि अगर सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती है तो संघ द्वारा दिनांक 25 सितम्बर को राज्यपाल के समक्ष अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। संघ की सचिव नेता संध्या महतो ने कहा कि सरकार विद्यालयों का समायोजन करने के साथ ही बाहर के निजी कंपनियों को खाद्य आपूर्ति का कार्य देने जा रही है। यह पूर्ण रूप से गलत और रसोइया बहनों को बेरोजगार बनाने की योजना है। दस हजार विद्यालयों के बंद हो जाने से बेरोजगारी पैदा हो जाएगी। मौके पर नीलमणि टोपनो , आसिसन कुल्लू , सिसिलिया बागे, मुनी देवी, सुचिता लकड़ा, सुशीला देवी , बेरोनिका टेटे एवं रसोईया संघ की महिलाएं उपथित थीं।