Move to Jagran APP

झारखंड टीम को कांस्य पदक मिलने पर दी बधाई

कानपुर में आयोजित चौथी हॉकी इंडिया 5ए साइड सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पिनशिप 2019 में शुक्रवार को कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में हॉकी झारखंड महिला टीम ने हॉकी ओड़िसा को 3-2से पराजित कर कास्य पदक प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:35 AM (IST)
झारखंड टीम को कांस्य पदक मिलने पर दी बधाई
झारखंड टीम को कांस्य पदक मिलने पर दी बधाई

सिमडेगा : कानपुर में आयोजित चौथी हॉकी इंडिया 5ए साइड सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पिनशिप 2019 में शुक्रवार को कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में हॉकी झारखंड महिला टीम ने हॉकी ओड़िसा को 3-2से पराजित कर कास्य पदक प्राप्त किया। मैच में पहले ही मिनट में ओड़िसा की दिप्ति लकड़ा ने गोल कर झारखंड पर बढ़त बना ली थी पर झारखंड की अलका डुंगडुंग ने 5 वें मिनट में गोल कर 1-1 गोल की बराबरी की पर 6वे मिनट ओड़िसा की कप्तान अस्मिता बरला ने गोल कर पुन: 2-1 से बढ़त ले ली उसके बाद पुन: झारखंड की ओर से वेतन डुंगडुंग 12वे मिनट में गोल कर 2-2 की बराबरी कर ली। उसके बाद 17वें मिनट में बिरजनी एक्का ने गोल कर टीम को 3-2 निर्णायक बढ़त दे दी ,जो अंत तक कायम रहा।झारखंड टीम के सदस्यों में सोनल मिज,अलका डुंगडुंग,बिरजनीएक्का, वेतन डुंगडुंग, सिमता मिज, सुषमा कुमारी, व्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग और दिप्ति कुल्लू ,कोच तारिणी कुमारी, मैनेजर बिगन सोय शामिल हैं। टीम के कांस्य पदक जीतने पर हॉकी झारखंड अध्यक्ष भोलनाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, शशिकांत प्रसाद, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, आश्रिता लकड़ा, माइकल लाल,असुंता लकड़ा,प्रतिमा बरवा,धर्मेंद्र सिंह,जयंत केरकेट्टा, सहित हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कमलेश्वर मांझी, सुनील तिर्की आदि ने बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.