विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिमडेगा में खाना बनाने के विवाद में बेटे ने पिता को डंडे से पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 29 Jul 2026 02:21 PM (IST)

सिमडेगा में खाना बनाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

HighLights

  1. खाना बनाने के विवाद में बेटे ने पिता पर हमला किया।

  2. हमले में घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हुई।

  3. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जागरण संवाददाता, सिमडेगा। रंगारीह थाना क्षेत्र के चिड़रा टोली गांव में खाना बनाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि 24 जुलाई की रात करीब आठ बजे आरोपी एक्सन मिंज और उसकी बहन यशवंती मिंज के बीच घर में खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया।

इसी दौरान पिता मिखेल मिंज (52) दोनों को समझाने पहुंचे। आरोप है कि इससे नाराज होकर एक्सन मिंज ने बांस के डंडे से पिता के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने 25 जुलाई को उन्हें इलाज के लिए एसएचएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में रंगारीह थाना में कांड संख्या 09/2026 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 जुलाई को आरोपी एक्सन मिंज (25) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- रेलवे के कापर केबल पर झारखंड-बिहार के गिरोह की नजर, हजारीबाग में 4 धराए; गया-पटना तक फैला नेटवर्क

यह भी पढ़ें- गढ़वा: रातभर पेट दर्द से तड़पती रही महिला, बंद कमरे में सोते रहे स्वास्थ्यकर्मी; निजी क्लीनिक में कराना पड़ा इलाज