सिमडेगा में एक ही दिन दो मौतों से सनसनी, सड़क हादसे में गई जान; जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
जलडेगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई है, जहां कोनमेरला में सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ ...और पढ़ें

बाडीब्रिंगा जंगल में युवक मनोज ठाकुर का शव पेड़ से लटका। जागरण
HighLights
कोनमेरला में सड़क दुर्घटना में तेतरा प्रधान की मौके पर ही मौत।
बाडीब्रिंगा जंगल में युवक मनोज ठाकुर का शव पेड़ से लटका।
संवाद सूत्र, जलडेगा (सिमडेगा)। सिमडेगा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दो घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। कोनमेरला में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाडीब्रिंगा जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका पाया गया है। दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोनमेरला सरदार टोली निवासी तेतरा प्रधान, पिता- स्व. चैतू प्रधान बुधवार रात पावरहाउस की ओर से अपनी टीवीएस हेवी ड्यूटी बाइक से घर लौट रहे थे।
कुकुरडूबा मोड़ के समीप अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा गिरी। बाइक उनके ऊपर गिर जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रात होने के कारण हादसे की जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों की नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी।
इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
इधर बाडीब्रिंगा जंगल में गुरुवार को पतिअम्बा नायक टोली निवासी मनोज ठाकुर का शव पेड़ से लटका मिला। मनोज जलडेगा दुर्गा मंदिर के समीप सैलून चलाते थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई।
ग्रामीणों के अनुसार, शव के दोनों पैर जमीन से सटे हुए दिखाई दे रहे थे, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।हालांकि मनोज की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
