विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समूह में करें ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय

By JagranEdited By:
Published: Sun, 30 Jan 2022 09:45 PM (IST)

बैंक आफ इंडिया लचरागढ़ द्वारा पंचयात भवन में कैंप का आयोजन कि

समूह में करें ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय
समूह में करें ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय

संसू,कोलेबिरा(सिमडेगा) : बैंक आफ इंडिया लचरागढ़ द्वारा पंचयात भवन में कैंप का आयोजन किया गया। महिला मंडल के सभी ग्रुप के साथ दूसरे और तीसरे लिकेज के लिए कैंप लगाया गया। इसमें तकरीबन 250 महिलाएं उपस्थित थीं। कैंप में मुख्य रूप से बैंक आफ इंडिया के एलडीएम संजीव कुमार चौधरी, लचरागढ़ शाखा के अधिकारी विकाश कुमार, गौरव कुमार, वरुण द्विवेदी, सुनीता एवं बैंक सखी उपस्थित थे। मौके पर एलडीएम संजीव कुमार चौधरी ने सखी मंडल के सभी महिलाओं से कहा कि समूह में ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय करें। सभी सदस्यों की आमदनी बढ़नी चाहिए। साथ ही इसमें बैंक ऋण की कोई समस्या नहीं होने दिया जाएगा।