कोविड को ले प्राधिकार कार्यालय में बना वार रूम
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडे
जासं,सिमडेगा: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा के फ्रंट आफिस में कोविड 19 को लेकर वार रूम बनाया गया है। जहां से कोविड पीड़ित परामर्श समेत अन्य सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। वार रूम के माध्यम से डाक्टर के परामर्श, दवाई किट, मास्क,सैनिटाईजर आदि दिए जा रहे हैं।वार रूम में चार पीएलवी की भी नियुक्ति की गई है। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोशन कुल्लू-9661483844 तथा रिशु कुमारी-7992377723 तथा दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक दीपक कुमार-9060243553 तथा गोवर्धन ठाकुर 6200805977 ड्यूटी देंगे। लोग उपरोक्त नंबर पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जिले में मिले कोरोना के 21 नए संक्रमित
जासं,सिमडेगा: जिले में शनिवार को 21 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 107व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। अब तक 7950 केस पाए गए हैं, जिनमें से 7634 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं। कुल मृतकों की संख्या 92 है। एक्टिव केस 224 है।