यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुराई को छोड़ अच्छाई के मार्ग पर चलें : विधायक
ºीस्त राजा पर्व के मौके पर पाकरटांड़ प्रखंड के सोगड़ा चर्च में फा

संवाद सहयोगी सिमडेगा : ºीस्त राजा पर्व के मौके पर पाकरटांड़ प्रखंड के सोगड़ा चर्च में फा.जेवियर केरकेट्टा की अगुवाई में शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। इसमें सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा भी अपनी पत्नी जोसिमा खाखा के साथ उपस्थित हुए। मौके पर विधायक बाड़ा ने ग्रामीणों को बुराई छोड़ अच्छाई के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने मनुष्य की सेवा करने की भी बात कही। कहा कि ºीस्त यीशु दुनिया के राजा हैं। आज हम सभी उन्हीं राजा के शांति, न्याय, प्रेम और सेवा के स्थापित राज्य स्मृति में ºीस्त राजा पर्व मना रहे हैं। सभी मनुष्य को चाहिए कि प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलें। कार्यक्रम फा अब्राहम मिज ने मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराने में फा. जेबियर का सहयोग किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में ºीस्तीय मतावलंबी उपस्थित थे।
