Move to Jagran APP

सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए किया प्रेरित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली व झारखंड सरकार राज्य सेवा प्राधिकार

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 09:34 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 09:34 PM (IST)
सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए किया प्रेरित
सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए किया प्रेरित

संस सिमडेगा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली व झारखंड सरकार राज्य सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर पैन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच प्रोग्राम के तहत मंगलवार को विधिक जागरूकता वाहन द्वारा जलडेगा प्रखंड के सुदूरवर्ती 11 गांवों तक पहुंचकर नालसा स्कीम की 10 योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के गठन का उद्देश्य और मिलने वाले लाभ के बारे में भी लोगों को बताया गया। विधिक सेवा संस्थाओं-जैसे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, उच्चतम न्यायालय, विधिक सेवा समिति, झालसा के द्वारा मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवा की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रतिमाह लगाए जाने वाले लोक अदालत,राष्ट्रीय लोक अदालत तथा मध्यस्थता का महत्व एवं लाभ की चर्चा ग्रामीणों से की गई।साथ ही साथ ग्रामीणों को पलायन ,नशापान, डायन-बिसाही आदि सामाजिक कुरीतियों के रोक थाम हेतु प्रेरित किया गया। झाड़ -फूंक और अंधविश्वास के रोकथाम के लिए प्रेरित किया गया। मनरेगा अधिनियम,शिक्षा का अधिकार विषयों पर लोगों को जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से विधिक सेवा प्राधिकार अधिवक्ता संत प्रसाद सिंह, भगवती प्रसाद केशरी, विजय कुमार सिंह, बिपिन कुमार श्रीवास्तव तथा पीएलवी मदन दास उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.