केरसई मुख्यालय के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, दहशत
प्रखंड के नगड़ाटोली महुवाटोली टोरोटोली में करीब 30 से 35 की सं
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 09:15 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 09:15 PM (IST)
संसू,केरसई(सिमडेगा):प्रखंड के नगड़ाटोली, महुवाटोली ,टोरोटोली में करीब 30 से 35 की संख्या में हाथियों के झुंड के आ धमकने से लोग भयभीत हैं। हाथियों का झुंड केरसई मुख्यालय के करीब पहुंच चुका है। वन क्षेत्र पदाधिकारी नाथुनी सिंह ने बताया कि हाथियों का झुंड बोलबा शंख नदी पार कर मालसड़ा के मकड़ीटोली में दो घर को ध्वस्त करते हुए केरसई पहुंच गया है। हाथियों के झुंड पर नजर रखने के लिए केरसई थाना प्रभारी राजेश कुमार, केरसई बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, भाजपा सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता, वनरक्षी रंजीत सिंह, प्रभारी वनपाल रंजीत कुजूर पूरी तरह से मुस्तैद रहे।थाना प्रभारी ने बताया कि जब तक हाथियों को बस्ती से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें