हाथी प्रभावितों की समस्या से रूबरू हुए विधायक
कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी बुधवार को बोलबा प्रखंड का दौरा करते
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 09:47 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 09:47 PM (IST)
जासं,सिमडेगा : कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी बुधवार को बोलबा प्रखंड का दौरा करते हुए समसेरा बड़काटोली पहुंचे, जहां वे हाथी प्रभावितों की समस्याओं से अवगत हुए। विधायक ने यहां ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी बातों को रखते हुए कहा कि विगत 14- 15 दिनों से जंगली हाथियों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात होते ही गांव के तरफ जंगली हाथियों का भय सताने लगता है। विधायक ने समस्या का जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें