बैठक में पार्टी की मजबूती पर हुआ विमर्श
भारतीय जनता पार्टी के बीरु मंडल की कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठ
संस,सिमडेगा : भारतीय जनता पार्टी के बीरु मंडल की कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के विस्तार तथा गांव-गांव तक पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही साथ विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक पार्टी की मजबूती को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई। इसमें मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा, मंडल प्रभारी अनूप प्रसाद, महामंत्री संजय केसरी, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष बसंत मांझी, मंडल एसटी मोर्चा अध्यक्ष फनिदर खेरवार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हीरा राम, मंडल अध्यक्ष रामलाल नायक, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बसंत सोरेंग , भाजपा नेता तुलसी साहू, सांसद प्रतिनिधि मंडल सुमंत बीसी, मंडल के स्योजक घनश्याम सिंह, सह संयोजक गंगाधर लोहरा के साथ मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।