ग्रामीणों के बीच 450 पौधों का किया वितरण
प्रखंड के रामजोल निवासी व पूर्व बैंक शाखा प्रबंधक बिरजो कंडुलना ने शुक्र
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 08:05 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 08:05 PM (IST)
संसू,बानो(सिमडेगा):प्रखंड के रामजोल निवासी व पूर्व बैंक शाखा प्रबंधक बिरजो कंडुलना ने शुक्रवार को को ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया।उन्होंने प्रखंड के लताकेल, सोदे घाट आदि जगहों पर लगभग450 पौधों का वितरण किया।बिरजो कंडुलना ने कहा यह पठारी क्षेत्र है।गांव में सिचाई के उचित साधन नही है।ऐसे में यहां के लोग पौधारोपण कर अच्छी आय कर सकते हैं। फलदार पेड़ो से हर वर्ष अच्छी आमदनी हो सकेगी । इसी उद्देश्य को लेकर पौधों का वितरण किया जा रहा है।लोगो के पास आय के उत्तम साधन नही हैं।फलदार पेड़ो के लगाने से लोगो की आय में वृद्धि हो और हमारा गांव विकसित हो। उन्होंने कहा पेड़ो के बढ़ने से पर्यावरण का भी संरक्षण होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें