सांसद प्रतिनिधि ने लोगों के बीच बांटा मास्क
राज्य सभा सदस्य समीर उरांव के आदेशानुसार जिले में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि उपेंद
जासं,सिमडेगा:राज्य सभा सदस्य समीर उरांव के आदेशानुसार जिले में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र श्रीवास्तव ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों को जागरूक करने हेतु मास्क का वितरण किया गया।वहीं लोगों से अनुरोध किया गया की मास्क हमेशा लगा कर रहे एवं निश्चित रूप से सामाजिक दूरी का पालन करें, तभी हम सभी मिलकर कोरोना जैसे महामारी से लड़ सकते हैं। अपना बचाव ही देश एवं राज्य का बचाव है।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंत नारायण मांझी,महिला जिलाध्यक्ष सावित्री देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर,रामविलास बड़ाईक,संजय शर्मा महिला मोर्चा महामंत्री फुलसुंदरी देवी,युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष अजय कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री मनोज कुमार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नंदनी दास,रागिनी राज,कमला देवी, जयंती देवी,पिकी प्रसाद, श्री देवी आदि उपस्थित थे।