युवा सदन के लिए सिमडेगा से तीन प्रतिभागी चयनित
झारखंड में आयोजित होने वाले झारखंड युवा सदन 2.0 राज्य में दूसरी बार आयोजन
जासं,सिमडेगा:झारखंड में आयोजित होने वाले झारखंड युवा सदन 2.0 राज्य में दूसरी बार आयोजन किया जा रहा है। युवा सदन के लिए सिमडेगा प्रखंड के तामड़ा निवासी मनीष मिश्रा, ठेठईटांगर प्रखंड के ताराबोगा निवासी विभा ज्योति कुमारी और वीणा ज्योति कुमार का चयन किया गया है। मनीष मिश्रा सिमडेगा अंतर्गत मझगांव विधानसभा क्षेत्र का झारखंड युवा सदन में प्रतिनिधित्व करेंगे तथा विभा ज्योति कुमारी कोलेबिरा एवं वीणा ज्योति कुमारी महेशपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।साथ ही वीणा ज्योति कुमारी को युवा सदन में अर्बन डेवलपमेंट एंड पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट में मंत्री पद भी दिया गया है। यह कार्यक्रम मिशन ब्लू फाउंडेशन एवं झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामलों के विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। बताया गया कि यह कार्यक्रम रांची के आड्रे हाउस में 11 से 14 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र से एक-एक युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। सिमडेगा जिले से भी युवा सदन में चयन होने पर राष्ट्रीय युवा संसद एवं झारखंड युवा सदन में सिमडेगा जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके भरत सिंह, पिकी कुमारी, चंदेश्वर मेहर, धनंजय केशरी, रितेश दास, चंद्रिका कुमारी, कौशल वर्मा, दिनेश्वर साहु आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नहीं मिले कोरोना पाजिटिव
सिमडेगा:सिविल सर्जन डा.पीके सिन्हा ने बताया कि ट्रूनेट जांच मशीन से हुई जांच में सिमडेगा जिला में कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं। सिमडेगा जिला में अबतक कुल 2064 केस पाए गए हैं। जिनमें से 2055 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं। कुल मृतकों की संख्या 06 है। वहीं कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 3 है।