पिटाई की विधायक ने की निंदा
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर निकल रहे आम लोगों की
सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा ने लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर निकल रहे आम लोगों की मजबूरी जाने बिना ही पिटाई करने पर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पर नाराजगी व्यक्त की है। विधायक ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर जिले में भी लॉकडाउन है और जनता पूरा साथ दे रही है। जनता भी एहतियात बरतते हुए घरों में बंद है। जनता भी सब्र करते हुए प्रशासन और सरकार का साथ दे रही है। इधर जिले के सरकारी कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना ही काम कर रहे हैं।लेकिन पुलिस प्रशासन सरकारी कर्मचारियों पर भी लाठी डंडे से पिटाई कर रही है जो निदनीय है। उसे सूचना मिली है कि सरकारी कर्मचारी बुधवार को ड्यूटी करने जा रहे थे, या ड्यूटी कर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें जमकर पिटाई कर दी। जिससे कई सरकारी कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों द्वारा पुलिस को बताया गया कि वे ड्यूटी जा रहे हैं या ड्यूटी से लौट रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस कर्मियों ने उनकी एक न सुनी गई। ेप्रशासन कर्मचारियों को ड्यूटी करा रहा है तो सभी कर्मचारियों को आईकार्ड दे।