मतदान में 3444 कर्मियों को किया गया प्रतिनियुक्त
सिमडेगा कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:18 AM (IST)
सिमडेगा : कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि सिमडेगा जिला में बेहतर तरीके से मतदान कराने हेतु कुल 3444 मतदान कर्मियों को चुनाव कार्य में लगाया गया है। जिसमें 2627 मतदान कर्मी पोलिग पार्टी में मतदान केंदों पर नियुक्त किये गये हैं तथा 343 मतदान कर्मियों को पोलिग पार्टी के रूप में रिर्जव में रखा गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट 83, पुलिस ऑफिसर 83, माइक्रो ऑब्जर्वर 80 एवं 571 बीएलओ को भी चुनावी कार्य में लगाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें