डबल इंजन की सरकार से हुआ विकास:विधायक
बानो डाक बंगला बानो में भारतीय जनता पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अजीत तोपनों की अध्यक्षता म
बानो : डाक बंगला बानो में भारतीय जनता पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अजीत तोपनों की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से उत्ताराखंड बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट उपस्थित थे। बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव के बारे चर्चा की गई। विधायक महेंद्र भट्ट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भी डबल इंजन की सरकार को सत्ता में लाना है। डबल इंजन की सरकार ने केंद्र राज्य दोनों का विकास किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हो जाएं। घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे लोगों को जानकारी दें।बैठक में कई लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया तथा नया झारखंड आकांक्षा योजना के तहत लोगों से राय ली गई।बैठक में सभी पंचायत में शक्ति केंद्र के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। इस अवसर पर गजपाल सिंह, कृपा सिधु बेरा ,चंद्रपाल सिंह, बलराम सिंह, ललिता देवी, कल्पना तमाड़िया,निर्मल साहु,बलराम सिंह ,महेश सिंह, शिवराज बड़ाईक, विश्वनाथ बड़ाईक, कामेश्वर सिंह, बलराम सिंह, पनालाल ओहदेदार आदि लोग उपस्थित थे।