इंद्र देव की हुई पूजा-अर्चना, बारिश के बीच हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
नागपुरिया संघ सिमडेगा के द्वारा बाजारटांड़ मैदान में पारंपरिक ढंग से भगवान इंद्र
सिमडेगा : नागपुरिया संघ सिमडेगा के द्वारा बाजारटांड़ मैदान में पारंपरिक ढंग से भगवान इंद्र की पूजा-आराधना की गई। इस मौके पर मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद् अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू एवं विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश साहु ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर नप अध्यक्ष ने कहा कि हमे अपनी संस्कृति को सहेजकर रखने की जरूरत है। यह हमारी विरासत है। वहीं कार्यक्रम में संबोधन करते हुए संघ के अध्यक्ष सोहन बड़ाईक ने कहा कि सिमडेगा पर भगवान इंद्र की पूर्ण कृपा होती है। यही कारण है कि यहां कभी सूखे की स्थिति नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि हमें पर्यावरण की सुरक्षा की फिक्र करनी चाहिए। हमारा हरा-भरा बना रहे, इसके लिए सबों को एक-एक पौधे जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने पर जोर दिया।इधर मोहन साहु ने वंदना गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। हालांकि इसी बीच मूसलाधार बारिश भी शुरू हो गई। इसके बाद भी लोग सांस्कृतिक गीतों की धुन पर जमकर थिरकते रहे। मौके पर थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रसाद सिंह,अमरनाथ बड़ाईक,गोरखनाथ सिंह, ओमप्रकाश अग्रवाल,दीपक पुरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सांस्कृतिक इंद मेला में खूब झूमे श्रोता
बानो : प्रखंड के हुरदा एवं सिम्हातु में इंद मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक पौलुस सुरीन और विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी गिरदा शैलेंद्र कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम की शुरुआत इसमें रांची के भरत सिंह ने भक्ति वंदना गाकर किया। इसके बाद,लक्ष्मण सिंह, चिता देवी ,डोली कुमारी ,जीवंती एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों का रात भर मनोरंजन किया,वहीं डांसर काव्या फिल्मी नागपुरी और भोजपुरी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की वाह वाही लूटी।इस अवसर पर अमित बडिग, मोहम्मद तनु, डेविड भंजर,नारायण सिंह,हफिद्र सिंह,जीवन मसीह,आनंद मसीह तोपनो के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुड्डू लाल साहू देव कुमार ,चरकू महतो, विरसु महतो,अमरेंद्र जोजो सहित समिति के सभी लोगों की अहम भूमिका रही। इधर प्रखंड के सीम्हातू में इंद मेला का आयोजन किया गया,यहां विधायक पौलुस सुरीन ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में महाबुआंग थाना प्रभारी विनोद कुमार व भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रूपेश बड़ाईक उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सहदेव बड़ाईक ने भक्ति वरना प्रस्तुत किया, इसके बाद रूपेश बड़ाईक सूरज कुमार, निशा कुमारी ,सुहाना देवी, राघव दास, गोपाल बरला ने गीत प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मवीर सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिलेश दास, विक्रम बड़ाईक अमित राम फलिद्र बड़ाइक, संतोष महतो अजय कुल्लू सुरेश लोहरा पारस सिंह, हरिमोहन बड़ाईक आदि लोगो का सहयोग रहा। इंद मेला में दिखती है संस्कृति और एकता की झलक: एनोस
जलडेगा : प्रखंड के टिनगिना गांव में शुक्रवार की रात्रि इंद मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व मंत्री सह झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का, जिप उपाध्यक्ष बिरसा मांझी आदि ने फीता काटकर किया।मौके पर एनोस एक्का ने अपने संबोधन में सुंदर आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि इंद मेले में आपसी एकता व संस्कृति की झलक दिखाई देती है।