Move to Jagran APP

दुनिया को बदलने से पहले खुद बदलने में विश्वास करते थे गांधी : दिलीप तिर्की

सिमडेगा कांग्रेस पार्टी जिला इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को सदर प्रखंड के गरजा से गांध

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 10:10 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:24 AM (IST)
दुनिया को बदलने से पहले खुद बदलने में विश्वास करते थे गांधी : दिलीप तिर्की
दुनिया को बदलने से पहले खुद बदलने में विश्वास करते थे गांधी : दिलीप तिर्की

सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी जिला इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को सदर प्रखंड के गरजा से गांधी के विचारों के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा गरजा से प्रारंभ कर शहर के गांधी मैदान तक पहुंची, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। पदयात्रा कार्यक्रम जिलाध्यक्ष अनूप केसरी, कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाडी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम नारायण सिंह रोहिला, के नेतृत्व में निकाला गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष नवीन वीरेन तिर्की, सेवादल की मुख्य संगठक फुलजेन्सिया विलुंग, मनोज अग्रवाल, वारिस रजा, दिलीप तिर्की शामिल हुए। इस दौरान महात्मा गांधी के विचारों से अवगत कराते हुए दिलीप तिर्की ने कहा कि गांधी जी सत्य और अहिसा के जीते-जागते उदाहरण है। वे मन, वचन और शरीर से किसी को दुख पहुंचाना नहीं चाहते थे। सत्य और अहिसा को ही भगवान मानते थे । गांधी दुनिया को बदलने से पहले खुद को भी बदलने पर विश्वास करते थे। वे दूसरों की कमियों को देखने से पहले अपने अंदर झांकने के सलाह दिया करते थे। उन्होंने कहा कि हम कभी गांधी नही बन सकते मगर उनके आदर्शों को हम सभी कार्यकर्ता अपने जीवन में आत्मसात कर अपना जीवन सफल कर सकते है। वही पदयात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक कालीचरण सिंह मुंडा ने कहा कि गाँधी जी का सम्पूर्ण जीवन ही अनुकरणीय है। उनके सिद्धांत और गांधीवादी दर्शनों को आज पूरे विश्व ने अपनाया है।उन्होंने कहा कि गांधी का सपना था कि देश के नागरिकों का तन मन और आसपास के संपूर्ण वातावरण स्वच्छ रहे। गांधी अपनी कथनी और करनी के अंतर को समाप्त कर सत्य के साथ श्रम की महत्ता पर विशेष बल दिया करते थे। इस पदयात्रा में कोलेबिरा प्रभारी नोमिता बा, अनूप लकड़ा, सीमा सीता एक्का, पौलिना केरकटेटा, सुषमा कुजूर, विनीता तिर्की, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, रावेल लकड़ा ,भूषण बाड़ा, अजित नौरंगी, प्रदीप केशरी, आह्लाद केरकेटा ,केके रोहिल्ला, राजकुमार सिंह, शीला देवी, आहलाद केरकेट्टा, अजित लकड़ा, पतरस एक्का, शमी आलम, एवं जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.