Move to Jagran APP

ईश्वर की अनुकंपा से पवित्र गिरजा घर का निर्माण: चेयरमैन

सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखंड के जीईएल चर्च फरसा मंडली में शुक्रवार को पवित्र गिरजाघर

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 09:43 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 09:43 PM (IST)
ईश्वर की अनुकंपा से पवित्र गिरजा घर का निर्माण: चेयरमैन
ईश्वर की अनुकंपा से पवित्र गिरजा घर का निर्माण: चेयरमैन

सिमडेगा : जिले के जलडेगा प्रखंड के जीईएल चर्च फरसा मंडली में शुक्रवार को पवित्र गिरजाघर संस्कार कार्यक्रम सह 100 वर्षीय जुबली समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर राजगांगपुर के पेरिस चेयरमैन रेव ए बुढ़ द्वारा नए गिरजाघर का संस्कार कराया। जिसके बाद रेव ए बुढ़ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक एनोस एक्का ने फीता काटकर गिरजाघर का उद्घाटन किया। मौके पर कई पादरियों ने उनका सहयोग किया। इस दौरान अपने संदेश में रेव ए बुढ़ ने कहा कि ईश्वर की अनुकंपा से पवित्र गिरजा घर का निर्माण हुआ है। ईश्वर की छाया सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि इसे पवित्र रखना हर विश्वासी का क‌र्त्तव्य है। यहां ईश्वर की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए, जिससे जीवन को शांति मिले। वहीं एनोस एक्का ने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद से ही वह इस पवित्र मौके पर उपस्थित हो पाए हैं उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा उन पर बनी रहे और जनसेवा और मानव सेवा का जो संदेश प्रभु ने दिया है उस संदेश का वह पालन कर सकें। मौके पर गांव के लोगों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई कार्यक्रम में पादरी सोधन टोपनो, पादरी विजय लकड़ा, पादरी मार्कस कांडिल, पादरी असीम, अश्रिता टोपनो, मुकुट समद मुखिया अभीसोलम सुरीन, राकेश सरगुजा, आयरिन एक्का, सिमोन कंडुलना, सुरसेन तिर्की, अमन खेस, महा प्रसाद, विनोद कीड़ों, जॉनी, समीर, सुजीत नाथ, अरेनियुस खेस सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जीइएल चर्च फरसा मंडली के सभी लोगों का योगदान रहा। जुबली वर्ष ईश्वरीय आशीष का गवाह है: एनोस

loksabha election banner

सत वर्षीय ऑटोनोमी जुबली कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि जुबली वर्ष ईश्वरीय आशीष का गवाह है। हमारी मिशनरियों द्वारा दिए गए योगदान के फलस्वरूप कलीसिया इतनी दूरी तक सफलता पूर्वक पहुंचा। श्री एक्का ने कहा है कि गिरिजा घर में प्रभु परमेश्वर और धर्म का वास होता है। उपस्थित पादरियों ने संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर की असीम अनुकंपा से गिरिजा घर का निर्माण हुआ है। यहॉ धर्म निवास करेगा। लोग आस्था से प्रभु परमेश्वर की प्रार्थना करेंगे। शांति का अनुभव होगा। धर्म के प्रति लोगों की आस्था बढ़ेगी। प्रभु की आराधना से जीवन सफल होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.