Move to Jagran APP

कार्यकर्ता सम्मेलन में आएंगे पूर्व सीएम मरांडी

सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड मुख्यालय स्थित जयपाल सिंह मैदान में बुधवार को झारखंड विकास मोचा

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 10:47 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 06:33 AM (IST)
कार्यकर्ता सम्मेलन में आएंगे पूर्व सीएम मरांडी
कार्यकर्ता सम्मेलन में आएंगे पूर्व सीएम मरांडी

सिमडेगा : जिले के बानो प्रखंड मुख्यालय स्थित जयपाल सिंह मैदान में बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी संबोधित करेंगे । झारखंड विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष तुलसी कुमार साहु बानो स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अपने पाटी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम में लगभग दस हजार लोगों की शामिल होने की संभावना है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रफिक अंसारी, सिमडेगा विधान सभा प्रभारी मोहन बड़ाईक, प्रखंड अध्यक्ष जकरीयस कंडुलना,संजय साहू, प्रखंड महासचिव अनवर खान,दिलमोहन साहु, सोएब अंसारी, इत्यादि कार्यकता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.