उत्कृष्ट प्रतिभागी किए गए पुरस्कृत
सिमडेगा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल सलडेगा राज्य स्तरीय ऑन द स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता
सिमडेगा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल सलडेगा राज्य स्तरीय ऑन द स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर आए भैया-बहनों का स्वागत किया। झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद् द्वारा रांची में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उपस्थित हुईं थीं। उन्होंने कुछ चुनींदा स्कूलों के साथ प्रतियोगिता मे भाग लेकर बच्चों को बहुत कुछ सिखने को मिला। वहीं स्कूल में प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें स्कूल के चार दलों ने भाग लिया।वंदना आधारित प्रश्नों को कुल अंकों के आधार पर एकलव्य दल को पहला,शिवाजी दल को दूसरा स्थान मिला। प्राचार्य ने सभी दल को पुरस्कृत किया। मौके पर मुख्य रूप से आचार्य मनोज प्रसाद, ओमप्रकाश साहु, जितेंद्र पाठक, मनोज कुमार, उग्रेसन यादव , जगन्नाथ सिंह, आचार्या सीमा कुमारी, गीता कुमारी, राजो कुमारी,सोनिया कुमारी, सीता कुमारी, गौरी देवी एवं बच्चे उपस्थित थे।