आनंद मसीह बने बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष
झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व झारखंड आंदोलनकारी आनंद मसीह टोपनो को केंद्रीय कम
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 10:26 PM (IST)
बानो : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व झारखंड आंदोलनकारी आनंद मसीह टोपनो को केंद्रीय कमेटी द्वारा बुद्धिजीवी मंच का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। आनंद मसीह को बुद्धिजीवी मंच का जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर जिला अध्यक्ष किशोर डांग, सचिव समीम खान व बानो प्रखण्ड सचिव नारायण सिंह ने बधाई दी है। साथ ही प्रखंड के सदस्यों ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से पार्टी और मजबूत होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें