नवनिर्मित मंदिर में 16 से होगा प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान
केरसई : थाना परिसर के नवनिर्मित मंदिर परिसर में थाना प्रभारी लक्ष्मण राम की अध्यक्षता में नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित विषय पर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें
केरसई : थाना परिसर के नवनिर्मित मंदिर परिसर में थाना प्रभारी लक्ष्मण राम की अध्यक्षता में नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित विषय पर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से 16 को कलशयात्रा, 17 को प्राण- प्रतिष्ठा सह अष्ट प्रहरी नाम प्रारंभ,18 को यज्ञ पूर्णाहुति कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्य भार के लिए अध्यक्ष लक्ष्मण राम, उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद, शशि प्रसाद ,सचिव उपेंद्र कुमार, उप सचिव प्रणव कुमार, कोषाध्यक्ष सचिन प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद को चुना गया।इसके अलावा मुख्य सरंक्षक की भूमिका रामरेखा बाबा महंत उमाकांत महाराज और केरसई बीडीओ कुमार एस अभिनव निभाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से भाजापा जिला उपाध्यक्ष मानकीलाल, विश्व सूत्री अध्यक्ष सूर्य नारायण प्रसाद, गौतम प्रसाद, प्रभु मांझी, सुरेश प्रसाद, धीरेन प्रसाद,अ शम्भू प्रसाद, उमेश प्रसाद के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।