वैकल्पिक व्यवस्था से चलाएं एमडीएम
सिमडेगा : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका-अध्यक्ष संघ के द्वारा अपने 15 सूत्री मांगों के
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 09:09 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 09:09 PM (IST)
सिमडेगा : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका-अध्यक्ष संघ के द्वारा अपने 15 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के मद्देनजर जिला शिक्षा अधीक्षक उपेन्द्र नारायण ने सभी प्रधानाध्यापकों से विद्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मध्याह्न भोजन संचालित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण एमडीएम एक दिन भी बाधित नहीं होना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें