Move to Jagran APP

उग्रवादी समर्पण करें,नहीं तो ढूंढ कर मारेंगे : रघुवर

राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उग्रवादी विकास में बाधक हैं। समर्पण नहीं करेंगे तो उन्हें ढूंढकर मारेंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 06:32 AM (IST)
उग्रवादी समर्पण करें,नहीं तो ढूंढ कर मारेंगे : रघुवर
उग्रवादी समर्पण करें,नहीं तो ढूंढ कर मारेंगे : रघुवर

जेएनएन, सिमडेगा / बसिया :

loksabha election banner

राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सिमडेगा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में उग्रवाद अंतिम सासें ले रहा है। उग्रवादी आत्मसमर्पण कर दें। सरकार इसके लिए समय एवं मौका दे रही है। मुख्यधारा से जुड़ जाएं। नहीं तो पाताल से भी ढूंढ कर मारेंगे। हमें भयमुक्त झारखंड बनाना है। इस कार्य बाधक बनने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

मुख्यमंत्री गुरुवार को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में सिमडेगा, कोलेबिरा एवं गुमला जिले के बसिया में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 5 वर्ष में उग्रवादियों की कमर तोड़ने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि काग्रेस के 60 साल के शासनकाल में जो नहीं हुआ उसे उनकी सरकार ने मात्र 5 वर्षो में कर दिखाया है। घर-घर बिजली, एलपीजी, स्वास्थ्य की सुविधा, सड़क, मुफ्त आवास समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। किसानों, बेटियों एवं महिलाओं के लिए भी काम सरकार काम कर रही है। सिमडेगा के विकास के लिए सरकार ने अतरिक्त बजट का प्रवधान किया है। इसके लिए 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिमडेगा में राष्ट्रविरोधी शक्तिया सक्रिय हैं। ये नहीं चाहती कि आदिवासियों का विकास हो। आपको गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सोने की चम्मच से दूध पीने वाले नेता प्रतिपक्ष क्या जानें कि गरीबी क्या होती है। आदिवासियों की पीड़ा क्या है। वंशवाद की राजनीति करने वाली काग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को गरीबी दूर करने से कोई लेना-देना नहीं। काग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा से आप पूछें कि क्षेत्र में गरीबी क्यों है। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ जनता का आशीर्वाद लेने के लिए उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है। अब जनता वंशवाद व परिवारवाद की राजनीति नहीं चलने देगी।

केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का फायदा यहा के लोगों को मिल रहा है। राज्य के लोगों का 5 लाख का बीमा सुनिश्चित किया गया, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।

बसिया के कोनबीर में उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार का एक मात्र लक्ष्य विकास है। विकास में बाधा डालने वालों की जगह होटवार जेल में है। उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम जहां किसानों की दशा सुधारने का काम कर रहे हैं, वहीं हमारे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाकर तिरंगा लहराने का काम किया है। उनकी सरकार सभी वर्गों की भलाई के लिए काम कर रही है। तीन तलाक कानून बनाकर मुस्लिम बहनों को राहत दी गई है।

मौके पर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, सांसद सुदर्शन भगत, सांसद संजय सेठ, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, जिला भाजपा अध्यक्ष सवींद्र सिंह, हफींद्र सिंह, शिवराज साहु, विनोद भगत, अमर पांडेय, भैरो सिंह खेरवार, निरंजन सिंह, सैबू साहु, उपायुक्त शशिरंजन, एसपी अंजनी कुमार झा, एसडीओ सौरभ प्रसाद, एसडीपीओ दीपक कुमार, बीडीओ विजय नाथ मिश्र, सीओ संतोष बैठा आदि उपस्थित थे। सीएम ने डबल इंजन सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

जासं,सिमडेगा : सिमडेगा के बाजारटांड़ में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कह कि डबल इंजन की केंद्र व राज्य की सरकारें ने आपसी तालमेल से राज्य को विकास के पटरी पर ला दिया है। अब इसे बरकरार रखने की जरूरत है।

कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार की जननी

सीएम ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया। कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार को गिराकर एक निर्दलीय को सीएम बना दिया। इसने 4 हजार करोड़ की संपत्ति लूट ली।

राहुल गांधी व हेमंत सोरेन दोनों सोने की चमच लेकर पैदा हुए हैं। पर सबको ये जानने की जरूरत है कि देश में कांग्रेस पार्टी ने 60 वर्षों में क्या किया। उन्होंने रानी दुर्गावती एवं महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का अनावरण किया। कहा, ये सभी मां दुर्गे

अर्थात शक्ति स्वरूपा हैं। राज्य की महिलाएं भी शक्ति स्वरूपा हैं। उन्हें सशक्त बनाकर परिवार व राज्य को सशक्त बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि 1 नवंबर से 40 हजार महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार सौंपने का कार्य किया जाएगा। अब दिल्ली की कंपनी जो 500 करोड़ में टेंडर लेकर रेडी टू ईट के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषाहार वितरण करती थी। पर अब सरकार ने उसके कॉन्ट्रैक्ट को रद कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.