Move to Jagran APP

प्रभु यीशु के बताए मार्गों पर चलें : बिशप

सिमडेगा:शहर के सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में मंगलवार को सिमडेगा धर्मप्रांत का रजत जंयती कार्यक्रम के अवसर पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वहीं अनुष्ठान में मुख्य रूप से स्वामी विसेंट बरवा व हजारीबाग के विशप स्वामी आनंद जोजो व उनके सहयोगी फादर ने संयुक्त रूप से मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 09:55 PM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 09:55 PM (IST)
प्रभु यीशु के बताए मार्गों पर चलें : बिशप
प्रभु यीशु के बताए मार्गों पर चलें : बिशप

सिमडेगा:शहर के सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में मंगलवार को सिमडेगा धर्मप्रांत का रजत जंयती कार्यक्रम के अवसर पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वहीं अनुष्ठान में मुख्य रूप से स्वामी विसेंट बरवा व हजारीबाग के विशप स्वामी आनंद जोजो व उनके सहयोगी फादर ने संयुक्त रूप से मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया।

loksabha election banner

वहीं विशप स्वामी ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु के असीम कृपा से ही आज हम सभी रजत जयंती समारोह मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागिरजाघर के पुरोहित प्रभु यीशु पर विश्वास करते हुए लोगों को तक उनका संदेश पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी से यीशु के बताए मार्गों पर चलने की बात कही। साथ ही दीन दुखियों व असहायों की सेवा करने को कहा।

वहीं हजारीबाग के विशप ने अपने संदेश में कहा कि रजत जयंती समारोह मनाना हमारे लिए हर्ष की बात है हम सभी को मिस्सा के द्वारा प्रभु का विशेष आशीष मिल रहा है।

इधर चर्च के मंडलियों द्वारा मिस्सा गीत प्रस्तुत किये गये। मौके पर सिमडेगा के अलावा बीरू, कुरडेग आदि स्थानों से भी महिला व पुरूष कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.