पुरस्कृत होगा सेल्फी विद वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम
जागरण संवाददातासिमडेगा नगर परिषद में जल शक्ति अभियान की बैठक में नगर निकाय में जल संचय प
जागरण संवाददाता,सिमडेगा : नगर परिषद में जल शक्ति अभियान की बैठक में नगर निकाय में जल संचय पर विशेष जोर दिया गया। सभी वार्ड पार्षदों को अपने वार्डो में, महिला समूहों,वार्ड समिति के साथ अभियान चलाकर पौधरोपण व जल संचय करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वैसे समूह,संस्थान या व्यक्तिगत स्तर पर जो अधिक से अधिक पेड़ लगता है,उसे सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। जल संरक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम का निर्माण कर सेल्फी भेजने वालों भी नगर परिषद की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावे निकाय स्तर पर जो भी वार्ड पार्षद अपने वार्डो में अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे तथा जल संचय पर उत्कृष्ट कार्य करेंगे,उन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर नप अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, कार्यपालक पदाधिकारी देवकुमार राम, नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।