Move to Jagran APP

भारतीय महिला हॉकी टीम में सलीमा व निक्की का चयन

सिमडेगा : भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटियों ने अपना चयन पक्का कराकर र

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 09:41 PM (IST)
भारतीय महिला हॉकी टीम में सलीमा व निक्की का चयन
भारतीय महिला हॉकी टीम में सलीमा व निक्की का चयन

सिमडेगा : भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटियों ने अपना चयन पक्का कराकर राज्य को गौरवान्वित किया है। इनमें सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे एवं खूंटी की निक्की प्रधान शामिल हैं। हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ने बताया कि 24 जनवरी से 4 फरवरी तक स्पेन में भारत, स्पेन और आयरलैंड के बीच आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी मैच के लिए झारखंड की दो महिला खिलाड़ी निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे चयनित की गई हैं। अभी दोनों खिलाड़ियों का कैंप बेंगलुरू में चल रहा है, निक्की प्रधान खूंटी जिला की हैं तथा रेलवे में कार्यरत है। वहीं सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के बड़कीछापर की रहने वाली है तथा एसटीसी की प्रशिक्षु है। मनोज कोनबेगी ने कहा कि यह जिला के गौरव का क्षण है जब लंबे अरसे के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की बेटी चयनित हुई है। इसके पहले सलीमा का अस्थायी रूप से 2015 में एक बार आस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन हुआ था। उससे पूर्व सिमडेगा की ही बेटी असुंता लकड़ा भारतीय टीम को कप्तान के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इधर सलीमा के चयन से एक बार फिर सिमडेगा हॉकी के बेहतर भविष्य की उम्मीद जग गई है। विदित हो कि सिमडेगा की बेटी सलीमा खेल में दमदार प्रदर्शन करती रही है। कुछ माह पूर्व अर्जेंटिना में आयोजित तीसरे यूथ ओलंपिक गेम्स में रजत पदक लेकर लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया था। उन्होंने बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों के भारतीय महिला टीम में चयन होने पर खेल निदेशक अनिल कुमार ¨सह, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ ¨सह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर ¨सह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, असुंता लकड़ा,संयुक्त सचिव माइकल लाल,प्रतिमा बरवा, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा,जयंत केरकेट्टा,दशरथ महतो, हॉकी सिमडेगा के कमलेश्वर मांझी,ओपी अग्रवाल, रामकैलास राम, सुनील तिर्की आदि ने बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.