संतुलित आहार व व्यायाम से हृदय को रखें सुरक्षित : डॉ.संदीप
जास सिमडेगासदर अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर रविवार को जागरूकता रैली सह कार्यशाला का आयोजित की गई।
जास, सिमडेगा:सदर अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर रविवार को जागरूकता रैली सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली के माध्यम से अस्पताल के डॉक्टरों व नर्सों ने रैली निकालकर लोगों को विश्व हृदय दिवस के बारे में जागरूक किया। वहीं, कार्यशाला के माध्यम से सदर अस्पताल परिसर में जिले के विभिन्न डॉक्टरों एवं वक्ताओं ने अपने विचार रखें। मुख्य वक्ता के रूप में बीरु स्थित शांति भवन अस्पताल के डॉक्टर डॉ संदीप होरो ने बताया कि पूरे विश्व में हृदय रोग एक गंभीर समस्या बन गई है। मानव की बदलती जीवनशैली के कारण यह रोग तेजी से आम लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस रोग से बचने का एकमात्र उपाय है की आम लोग अपने जीवन शैली में बदलाव करें तथा समय पर भोजन कर समय पर सोने चले जाएं। साथी सुबह सवेरे नित्य व्यायाम के माध्यम से अपने शरीर को हृदयाघात जैसी बीमारी से बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि समय-समय पर लोगों को अपना रक्तचाप की जांच करानी चाहिए रक्तचाप बढ़ने की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से परामर्श लेकर दवा का सेवन करना चाहिए। सदर अस्पताल के डॉक्टर डॉ के के शर्मा ने कहा कि हृदय रोग अब एक आम बीमारी का रूप लेते जा रहा है। इसका मूल कारण यह है कि बाजारों खाना आम लोगों के जीवन में जीवन शैली में शामिल होते जा रहा है। तेल और मसाला युक्त भोजन करने के कारण हृदय पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। अत: आप लोग सादा भोजन एवं व्यायाम कर इस बीमारी को से दूर हो सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन कर रहे सिविल सर्जन डॉ पी के सिन्हा ने कहा कि हृदय रोग से लोगों को बचाने के लिए इस बीमारी के प्रति आम लोगों को जागरूक करना आवश्यक है ताकि लोग जागरूक होकर डॉक्टरों से संपर्क कर इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। इस कार्यशाला के दौरान सदर अस्पताल के अलावे विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी के अलावे अन्य उपस्थित थे।
विश्व हृदय दिवस मनाया गया
बानो:मदर टेरेसा एएनएम ट्रेनिग स्कूल में विश्व हृदय दिवस मनाया गया।स्कूल के निदेशक डॉक्टर प्रहलाद मिश्रा ने सभी छात्राओं को हृदय की संरचना एवं एवं उसके कार्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा इस सन 2000 से शुरू हुआ हृदय दिवस प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को हृदय के प्रति लोगों में जागरूकता करने के लिए मनाया जाता है।आज पूरे विश्व में प्रतिवर्ष एक करोड़ लोग हृदय रोग से मरते हैं। हमारे देश भारत में ही हर पांच व्यक्ति में से एक व्यक्ति हृदय रोग से पीड़ित है, इसका प्रमुख कारण अव्यवस्थित दिनचर्या, असंयमित खानपान, धूम्रपान ,शराब ,तनाव, मोटापा और मोबाइल फोन भी इसका प्रमुख कारण है। इस बीमारी से बचने के लिए हम सबों को अपने खानपान पर नियंत्रण करना होगा। जंक फूड , नमक और वसा वाली चीजों से बचना होगा। हम लोग पैदल चलकर, भरपूर नींद लेकर बेवजह तनाव से बचकर हम सब अपने हृदय को सुरक्षित रख सकते हैं।इस वर्ष विश्व हृदय दिवस का थीम मेरा हृदय तेरा हृदय है। इस अवसर पर प्राचार्या प्रभा सुरीन, ट्यूटर अलविना तोपनो, शबनम कोंगाड़ी ,अर्चना बाड़ा ,नूतन कुमारी,मटिल्दा तिर्की लीलावती साहू और दीपा कुमारी मौजूद थे। प्राचार्या ने धन्यवाद ज्ञापन कर आज के कार्यक्रम का समापन किया