Move to Jagran APP

महिला वर्ग में संत अन्ना, पुरुष वर्ग में दानापुर रेजिमेंट विजेता

संवादसूत्रसिमडेगा हॉकी सिमडेगा की ओर से आयोजित 14 वीं मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता के

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 10:25 PM (IST)
महिला वर्ग में संत अन्ना, पुरुष वर्ग में दानापुर रेजिमेंट विजेता
महिला वर्ग में संत अन्ना, पुरुष वर्ग में दानापुर रेजिमेंट विजेता

संवादसूत्र,सिमडेगा: हॉकी सिमडेगा की ओर से आयोजित 14 वीं मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल में मंगलवार को संत अन्ना बालिका विद्यालय लचरागढ़ व पुरुष वर्ग में बिहार रेजिमेंटल सेंटर दानापुर की टीम अपने विरोधी टीमों को हराकर विजेता बनीं। मालूम हो कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी सिमडेगा और सिमडेगा पुलिस के सहयोग से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में मेजर ध्यानचन्द हॉकी प्रतियोगिता महिला व पुरुष वर्ग में आयोजित किया गया था। 13 दिन तक चले इस प्रतियोगिता में कुल 36 टीमों ने भाग लिया। मंगलवार को महिला वर्ग के फाइनल मैच में संत अन्ना बालिका विद्यालय लचरागढ़ ने एसएस बालिका सिमडेगा को 3-1 से पराजित किया। इस दौरान मैच में संत अन्ना बालिका लचरागढ़ की ओर से सिन्दूरानी लकड़ा,अंकिता मिज,स्मिता केरकेट्टा ने 1-1 गोल दागे। वहीं एसएस बालिका सिमडेगा की ओर से एक मात्र गोल रजनी केरकेट्टा ने की। इस मैच में सिमडेगा की रजनी केरकेट्टा को बेस्ट खिलाडी का पुरस्कार दिया गया। वही पुरुष वर्ग में बिहार रेजिमेंटल सेंटर दानापुर की टीम ने संघर्ष कल्ब को 4-1 से पराजित कर दिया। दानापुर की ओर से नोयल डोडराय, सुभाष सांग, प्रेमचंद कोंगाडी, संजय हेरेंज ने 1-1 तथा संघर्ष कल्ब की ओर से बिराज टोप्पो ने 1 गोल किये। इस मैच में दानापुर के संजय तिर्की को बेस्ट खिलाडी का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता मे विभिन्न क्लबों से झारखंड, बिहार, ओडिशा, प.बंगाल, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब आदि के खिलाड़ी भाग लिए। बॉक्स में

loksabha election banner

खिलाड़ी को दिया गया विभिन्न पुरस्कार प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इनमें बेस्ट गोलकीपर महिला-गंगी बरला-कामडारा, पुरुष टीम में -मुकुट -माधव हरि बालक छत्रावास सिमडेगा, तृतीय पुरस्कार पुरुष वर्ग में माधव हरि बालक छात्रावास एवम महिला वर्ग में कामडारा को दिए गए। प्रतियोगिता में अनुशासित टीम पुरुष वर्ग-जयन्ती उच्च विद्यालय गांगूटोली तथा महिला वर्ग में समसेरा बोलबा की टीम रही। वही अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चंद्रशेखर खलखो को मोमेंटो प्रदान कर तथा शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में-प्रथम पुरस्कार10000, द्वितीय पुरस्कार 7000 ,तृतीय 4000 नगद एवम ट्रॉफी दी गयी

महिला वर्ग में प्रथम 7000,द्वितीय 5000 एवम तृतीय 3000 हजार नगद एवम ट्रॉफी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ,नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, संतोषी देवी,मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता के संस्थापक अध्यक्ष इग्नेश तिर्की, सचिव राम कैलाश राम को पौधे एवम मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावे हॉकी रांची के अध्यक्ष माइकल लाल, सोहन बड़ाईक, वाईके पांडे, वार्ड पार्षद शीला टोप्पो, वंश लोचन पांडे, महंत भगत, अंटोनी खलखो, रीमिक्स कुल्लू, बसन्त सोरेंग ,बीना केरकेट्टा,प्रतिमा बरवा,अनन्त कुमार, सुबन टोप्पो, इत्यादि उपस्थित थे। बॉक्स

खिलाड़ियों के उत्थान में पुलिस करेगी हर संभव सहयोग

पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित एसपी संजीव कुमार ने खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस जिला के खेल को आगे बढ़ाने में आप लोंगो के साथ है। जो भी आवश्यकता होगी पुलिस सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एथलेटिक्स खिलाडी संगीता लकड़ा को भी सिमडेगा पुलिस ने 50000 आर्थिक सहयोग देकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने में मदद प्रदान किया है। उन्होंने यह भी बताया कि सिमडेगा पुलिस सूदूरवर्ती एरिया के बच्चों की छुपी प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास कर रहा है जिसमें सभी लोगों की सहयोग की आवश्यकता है। मंच संचालन सह स्वागत भाषण देते हुए मनोज कोनबेगी ने कहा कि पिछले 11 वर्षो से सिमडेगा पुलिस के सहयोग से यह प्रतियोगिता लगातार कराई जा रही है जिससे सैकड़ो राष्ट्रीय एवम आधा दर्जन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकले है यदि सिमडेगा वासियों के सहयोग रहेगा तो अप्रैल 2020 में राष्ट्रीय जूनियर नेशनल महिला वर्ग का मैच सिमडेगा में कराया जाएगा। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कम्लेश्वर मांझी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.