सलीमा व निक्की को मिला सम्मान, सिमडेगा में हर्ष
सिमडेगा : सलीमा टेटे व निक्की प्रधान को मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किए जाने से जिले में खुश्
सिमडेगा : सलीमा टेटे व निक्की प्रधान को मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किए जाने से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। यूथ ओलंपिक में रजत पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 20 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। चेक सलीमा के पिता सुलकशन टेटे ने प्राप्त किया। सलीमा सोमवार को ही इंडिया कैंप में भाग लेने के लिए बेंगलोर रवाना हो गयी। सलीमा के साथ 18 वीं एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता टीम की निक्की प्रधान को भी मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इधर हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ने रांची में रहकर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। विदित हो कि मनोज विगत कई वर्षो से सिमडेगा की हॉकी खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए प्रयासरत रहे हैं।