पीएम नरेंद्र मोदी ने सलीमा को किया सम्मानित
सिमडेगा:अर्जेंटिना में आयोजित तीसरे यूथ ओलंपिक गेम्स में रजत पदक लेकर लौटी भारतीय महिला ह
सिमडेगा:अर्जेंटिना में आयोजित तीसरे यूथ ओलंपिक गेम्स में रजत पदक लेकर लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सह सिमडेगा झारखण्ड की बेटी सलीमा टेटे को दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित किया। इस संबंध में हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ने बताया कि सलीमा सोमवार को सिमडेगा लौटेगी। विदित हो कि सदर प्रखंड के बड़की छापर की रहने वाली सलीमा आरंभ से प्रतिभशाली खिलाड़ी रहीं हैं। इससे पहले वह यूथ ओलंपिक क्वालीफाइंग टीम में कप्तान रहीं हैं। वहीं अंडर 18 एशिया कप 2016 में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली भारतीय टीम की उपकप्तान रहीं थी।इसके अलावा बेल्जियम दौरे के साथ-साथ नवंबर 2016 में वह सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य के रूप में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं। इधर सलीमा के इस सफलता पर हॉकी सिमडेगा के साथ-साथ जिलेवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी है।