एसआईटी ने नोएडा-गुड़गांव से दो लड़कियों को कराया मुक्त
जासंसिमडेगा एसपी संजीव कुमार को मिली सूचना के आधार पर गठित एसआईटी टीम ने डीएसपी विजय ने जानकारी दी।
जासं,सिमडेगा: एसपी संजीव कुमार को मिली सूचना के आधार पर गठित एसआईटी टीम ने डीएसपी विजय आशीष कुजूर के नेतृत्व में नोएडा एवं गुड़गांव से पलायन-शोषण की शिकार दो लड़कियों को मुक्त कराया है। इनमें एक बालिग लड़की गुमला नागफेनी निवासी है। उसे संजय दलाई नामक व्यक्ति ने पांच वर्ष पहले दिल्ली ले गया था। जहां उसने 5 वर्ष तक काम कराया और मेहनताना के रूप महज 13 हजार रुपये दिया। इसी प्रकार बालिग ठेठईटांगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जिसे जावेद उर्फ भोला नामक व्यक्ति ने दिल्ली में भेजवाया था। इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि जिले से नाबालिग बच्चियों को प्रलोभन दिखाकर दिल्ली जैसे महानगर में दलाल ले जाकर बेच देते हैं। इसके बाद उनका वहां शोषण भी होता है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों-अभिभावकों को जागरूक होने की जरूरत है। इधर, टीम में सअनि सत्येन्द्र कुमार सिंह, सत्यनारायण कुमार, महिला आरक्षी सुनीता कुमारी शामिल थीं। मानव तस्कर गिरफ्तार
सिमडेगा:एसआइटी टीम ने एएचटीयू कांड संख्या 21-17 के तहत एक मानव तस्कर गणेश मिज को भी गिरफ्तार किया है। उसे दिल्ली के तैमूर नगर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। गणेश मिज करलेगा कुंबाटोली, थाना तालसेरा, सुंदरगढ़ ओड़िशा का रहने वाला है। गणेश पर नाबालिग बच्चे की तस्करी करने का आरोप है।