विशेष भर्ती कैंप 10 से
जिले के विभिन्न थाना में 10 अक्टूबर से एसआइएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में स
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 09:33 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:33 AM (IST)
संसू, सिमडेगा: जिले के विभिन्न थाना में 10 अक्टूबर से एसआइएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाईजर भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए आयोजन कंपनी के प्रतिनिधि डीएन सिन्हा ने बताया कि 20 आयु वर्ग से 35 आयु वर्ग के मैट्रिक पास युवा इस कैंप में भर्ती होने के लिए शामिल हो सकते है। उन्होंने बताया कि कैंप का आयोजन 10 अक्टूबर को बानो थाना में, 11 को जलडेगा थाना में, 12 को कोलेबिरा, 14 को पाकरटांड़, 15 को रेंगारिह, 16 को केरसई, 17 को ठेठईटांगर तथा 18 को सिमडेगा थाना परिसर में किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवा से कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें