Move to Jagran APP

श्रद्धा के निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

सिमडेगा: जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में शनिवार को हर्षोंल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 08:58 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 08:58 PM (IST)
श्रद्धा के निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
श्रद्धा के निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

सिमडेगा: जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में शनिवार को हर्षोंल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गई। वहीं सभी जगन्नाथ मंदिरों में शनिवार के अहले सुबह ही आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान के विग्रहों की पूजा अर्चना कराई। ंसके बाद महाआरती के पश्चात मंदिर का कपाट भक्तों के दर्शन व पूजन के लिए खोल दिया गया।

loksabha election banner

इधर टुकुपानी स्थित ठाकुरबाडी में आचार्य पंडित सतीश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र की पूजा अर्चन कराई। साथ ही भगवान के विग्रहों की भव्य श्रृंगार कराया। वहीं दोपहर बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे भगवान के विग्रहों को भव्य रथ पर विराजमान कराकर श्रीरामजानकी मंदिर स्थित मौसीबाड़ी लाया गया। इस दौरान रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में कफी होड़ मची रही। भक्तों ने रथ को खींचते हुए हरि बोल के जयकारे लगाते रहे।

वहीं सदर प्रखंड के बीरूगढ़ में आचार्य दिलेश्वर होता ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कराई। जिसके बाद बीरूगढ़ के राजा दुर्ग विजय ¨सह के द्वारा रथ की पूजा करने के पश्चात रथ यात्रा प्रारंभ की गई। वहीं तामड़ा पंचायत में दुर्गा मंदिर परिसर से रथमोड़ तक रथयात्रा निकाली गई। वहीं आचार्य काशी लाल पुरी व जितेन्द्र पुरी ने भगवान के विग्रहों की पूजा अर्चना कराई।

इधर श्रीरामरेखाधाम में भी आषाढ़ मास के द्वितीया तिथि को रामरेखा बाबा उमाकांत जी महराज के नेतृत्व में रथयात्रा का आयोजन किया गया। वहीं रामरेखाबाबा ने रथ में विराजमान भगवान के विग्रहों की पूजा अर्चना कराई। इसके अलावा गरजा, कुल्लुकेरा, कुटमाकच्छार, कोलेबिरा, जलडेगा, बानो,लचड़ागढ़ आदि स्थानों पर भी रथयात्रा का आयोजन किया गया। हादसा टला

सिमडेगा: टुकुपानी ठाकुरबाडी से निकाले गये रथयात्रा के दौरान बिजली निगम की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होते-होते रह गया। निगम को रथ समिति ने बिजली आपूर्ति बंद करने को कहा था। वहीं कर्मचारी ने लाईन बंद कर देने की बात कही, लेकिन लाइन चालू थी। खैरनटोली पहुंचते ही बिजली के तार से रथ का गुंबद तार में सट गया। स्पार्क होने से लोग सहम गए। हालांकि इसके बाद बिजली आपूर्ति काटी गई। सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

सिमडेगा:रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस पदाधिकारी एवं जवान रथयात्रा के दौरान साथ-साथ चलते रहे। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को भी पुलिस जवान संभालते नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.