कोनसोद में तेली जागरूकता रथ का स्वागत
बानो : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज केंद्रीय समिति रांची द्वारा आयोजित तेली जागरूकता रथ के
बानो : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज केंद्रीय समिति रांची द्वारा आयोजित तेली जागरूकता रथ के बानो प्रखंड के कोनसोदे पहुंचने पर स्वागत किया गया। समाज के लोगो ने पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया । जागरूकता रथ का स्वागत संरक्षक प्रहलाद साहु, प्रखंड अध्यक्ष पंचू साहु, कोषाध्यक्ष दशरथ साहु, रामचंद्र साहु, विष्णु साहु, रामप्रसाद साहु, सुनीता देवी, जसमती देवी, देवंती देवी, द्रौपदी देवी,गीता देवी,शांति देवी ने स्वागत किया। जागरूकता रथ के माध्यम से बानो के अलावे लोहरदगा, सिमडेगा व गुमला के प्रखंड मे रांची मे 13 जनवरी को होने वाले तेली समाज का महाधिकार रैली के प्रति जागरूक किया गया तथा लोगो को अधिक से अधिक संख्या मे रैली मे शामिल होने का आग्रह किया गया।रथ का नेतृत्व सुनील कुमार भगत, छोदुलाल साहु,भागीरथी साहु,सहदेव साहु के द्वारा किया जा रहा है।